उत्तराखंड में यूपी से भी अधिक बेरोजगारी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में यूपी से भी अधिक बेरोजगारी

 उत्तराखंड में यूपी से भी अधिक बेरोजगारी

उत्तराखंड में यूपी से भी अधिक बेरोजगारी

 

देहरादून,  उत्तराखंड में यूपी से भी अधिक बेरोजगारी है। उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में एक माह में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सबसे कम बेरोजगारी की रैकिंग में उत्तराखंड टॉप-10 से बाहर होकर 7वें से 12वें स्थान पर पहुंच गया है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मार्च में 3.5 बेरोजगारी दर थी, जो अप्रैल में 5.3 फीसदी हो गई है। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 2.9 फीसदी है, जो उत्तराखंड से काफी कम है। मार्च में यूपी में 4.4 फीसदी दर थी। सबसे कम बेरोजगारी हिमाचल में है। यहां 0.2 ही बेरोजगारी है। जबकि, सबसे अधिक हरियाणा में 34.5 फीसदी बेरोजगारी दर है। उत्तराखंड में बेरोजगारी दर इस साल की सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। यह दर जनवरी में 3.5, फरवरी में 4.6, मार्च में 3.5 फीसदी थी, जो अप्रैल में रिकॉर्ड 5.3 फीसदी हुई। सीएमआईई 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे करती है। रोजगार की जानकारी एकत्रित की जाती है, जो परिणाम सामने आते हैं, उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। अप्रैल की बेरोजगारी दर 5.3 रहने का मतलब है, प्रदेश में हर 1000 में से 53 लोगों के पास काम नहीं है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!