आपसी विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से ग्रामीण पर झोंका फायर   - Shaurya Mail

Breaking News

आपसी विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से ग्रामीण पर झोंका फायर  

 आपसी विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से ग्रामीण पर झोंका फायर  

आपसी विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से ग्रामीण पर झोंका फायर  

हरिद्वार,  आपसी विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से एक रिवाल्वर, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाथल निवासी सोनू पुत्र विजयपाल ने मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही एक युवक द्वारा मामूली विवाद के चलते अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और सूचना देने वाले से घटना के जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यराज निवासी ग्राम हथियाथल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में रात में ही कई स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी रही। उप निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, दो कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है। आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!