राहुल गांधी के नाम की डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल अपनी सारी संपत्ति - Shaurya Mail

Breaking News

राहुल गांधी के नाम की डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल अपनी सारी संपत्ति

 राहुल गांधी के नाम की डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल अपनी सारी संपत्ति

राहुल गांधी के नाम की डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल अपनी सारी संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। देहरादून की नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मेघराज की पुत्री पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा गया है। वहीं, पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति की जानकारी दी। पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित पुष्पा ने उनको अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है। पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!