पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी - Shaurya Mail

Breaking News

पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

 पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दो सप्ताह से भी कम समय में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं।

पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!