आधी रात को 10 किमी की दौड़ क्यों कर रहा है उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा - Shaurya Mail

Breaking News

आधी रात को 10 किमी की दौड़ क्यों कर रहा है उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा

 आधी रात को 10 किमी की दौड़ क्यों कर रहा है उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा

आधी रात को 10 किमी की दौड़ क्यों कर रहा है उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा

नोएडा की सड़क पर आधी रात को दौड़ते हुए 19 साल के लड़के के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नोएडा की एक खाली सड़क पर एक लड़के के दौड़ने में ऐसा क्या खास है? आपको बता दें कि इस लड़के की कहानी प्रेरणादायक है और सभी का ध्यान आकर्षित करने योग्य है। जहां हम सब अपनी लाइफ को सुविधाजनक बनाने के बारे में सोचते हैं वहीं यह 19 साल का लड़का अपने आपको भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार कर रहा हैं। उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा नाम का यह लड़का अपना काम करता है, घर भी संभालता है और अपना टइम बचाने के लिए बस-रिक्शा लेने के बजाए 10 किलोमीटर दौड़कर जाता है। दौड़ने के पीछे का कारण हैं कि वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है।

प्रदीप ने फिल्म निर्माता और लेखक विनोद कापड़ी का ध्यान तब खींचा जब वह फुटपाथ पर भाग रहा था। कापड़ी ने उन्हें उनके गंतव्य तक लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन पसीने से लथपथ होने के बावजूद प्रतीप ने विनम्रता से मना कर दिया। इसने फिल्म निर्माता को काफी प्रभावित किया और वह इस लड़के के बारे में और जानने के लिए उत्सुक थे। इसलिए उन्होंने गाड़ी चलाते हुए अपनी बातचीत जारी रखी। किशोर ने यह भी बताया कि वह आधी रात को 10 किमी की दौड़ क्यों कर रहा है।

प्रदीप ने कहा कि वह मैकडॉनल्ड्स सेक्टर 16 में अपनी शिफ्ट के बाद काम से घर भाग कर आता है। विनोद कापड़ी ने उन्हें कई बार लिफ्ट देने की पेशकश की इसके बावजूद, उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह घर भागना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए समय नहीं मिलता है। जब उनसे कारण पूछा गया कि वह पूरे रास्ते क्यों भाग रहे हैं, तो प्रदीप ने कहा, “सेना में भर्ती होने के लिए।”

इंटरनेट पर यूजर्स इस युवक के दृढ़ संकल्प और धैर्य के कायल हो गये। वे प्रदीप की कहानी को सामने लाने के लिए उनकी और फिल्म निर्माता की सराहना करना बंद नहीं कर सके। कुछ यूजर्स ने उनकी कामयाबी की दुआ भी की। वीडियो ने गायक-रैपर बादशाह का भी ध्यान खींचा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!