उत्तरखंड पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तरखंड पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

 उत्तरखंड पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

उत्तरखंड पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

महासंघ सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया

अतिथियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करने वाले कलाकारों, बच्चों का सम्मान

भारतनमन / देहरादून। सांस्कृतिक समूह के कलाकारों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार रंगारंग गीत, नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का होली मिलन उत्सव आज यहां कोर्ट रोड़ स्थित एक होटल में मनाया गया। इस दौरान महासंघ के सदस्यों ने फूलों से होली खेलकर जमकर आयोजन का लुत्फ उठाया।

इससे पहले होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि हिमालयन ड्रग्स के निदेशक डाॅ एस फारूक, मुख्य वक्ता डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ देवेन्द्र भसीन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।

समारोह में महासंघ की सांस्कृतिक सचिव इंदु ममगाई के नेतृत्व में सांस्कृतिक ग्रुप हंसा के कलाकारों और महासंघ सदस्यों के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

समारोह में मंचासीन अतिथियों को महासंघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू के नेतृत्व में बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महासंघ की ओर से मुख्य अतिथि हिमालयन ड्रग्स के निदेशक डाॅ एस फारूक, मुख्य वक्ता डीएवी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ देवेन्द्र भसीन, विशिष्ट अतिथि राज्य आन्दोलनकारी कैप्टन जेबी काॅर्की, महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी, महासंघ के प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुंसाई को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा महासंघ की ओर से समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले हंसा ग्रुप के कलाकारों ऐश्वर्या ममगाई, मिनाक्षी, नियति के साथ ही अवनि, विद्या भट्ट, अनिशा भट्ट, अवंतिका, अंशुल, लावण्या शर्मा, कबीर, काव्या, निहारिका सेमवाल, शौर्य भट्ट, सृष्टि भट्ट, आयुष तथा गढ़वाली लोक गायक जसपाल राणा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान दिया गया।

अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों का सबसे बडा संगठन उत्तराखंड पत्रकार महासंघ अपनी स्थापना से ही पत्रकार हितों की लड़ाई में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी तरह पत्रकारों की समस्याओं को लेकर आगे बढता रहेगा। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव पंकज भार्गव, कैलाश सेमवाल, शुभम ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष कु. टीना वैश्य, प्रचार सचिव राजेंद्र सिंह सिराडी, शादाब त्यागी, सांस्कृतिक सचिव इंदु ममगाई के साथ ही विनायक कुलाश्री, गुरू रामराय डिग्री कालेज में प्रोफेसर दिनेश उपमन्यु, सरोजनी सकलानी, प्रेम लता भरतरी, अनुराधा शर्मा, श्रीमती भारती, अंजना रोहिला आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन प्रदेश सचिव सुभाष कुमार और नरेश रोहिला द्वारा किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!