हॉकी चौंपियनशिप ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने की हिस्सेदारी - Shaurya Mail

Breaking News

हॉकी चौंपियनशिप ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने की हिस्सेदारी

 हॉकी चौंपियनशिप ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने की हिस्सेदारी

हॉकी चौंपियनशिप ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने की हिस्सेदारी

 

देहरादून/हल्द्वानी। अप्रैल में भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय हॉकी चौंपियनशिप के लिए राज्य की टीम चयन को हल्द्वानी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। विभिन्न जगहों से पहुंचे 26 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सेदारी की।

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में हॉकी उत्तराखंड ने सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया। जिसमें नैनीताल, कोटद्वार, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत कई जगहों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। इस दौरान चयनकर्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश भाकुनी, पूर्व साईं कोच वीरेंद्र सिंह परिहार, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धीकी, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, सहायक प्रशिक्षक महेश्वर सिंह नेगी, मोहित, गोविन्द लटवाल, एफआईएच के भानु प्रकाश, एनआईएस कोच महिमा भंडारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!