यूक्रेन से उत्तराखण्ड के सात छात्र-छात्राएं सकुशल वापस लौटी - Shaurya Mail

Breaking News
विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामीजिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशमाननीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभारस्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में ‘MY भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज का आयोजनमतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन; पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

यूक्रेन से उत्तराखण्ड के सात छात्र-छात्राएं सकुशल वापस लौटी

 यूक्रेन से उत्तराखण्ड के सात छात्र-छात्राएं सकुशल वापस लौटी

यूक्रेन से उत्तराखण्ड के सात छात्र-छात्राएं सकुशल वापस लौटी

देहरादून। यूक्रेन और रूस के बीच पिछले पांच दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। जिसके चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं का स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। इसमें अधिकांश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं हैं। जिसमें उत्तराखंड के रहने वाले भी कई युवक-युवतियां हैं। उत्तराखंड के सात छात्र-छात्राएं सोमवार को सकुशल स्वदेश लौटी हैं। जो छात्र यूक्रेन से वापस लौटे हैं उनके नाम  तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकराम और उर्वशी जंटवाल बताए जा रहे है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत सरकार रोमानिया के रास्ते से निकाल रही है। बीते दिन उत्तराखंड शासन ने अपने नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी थी। उत्तराखंड सरकार लगातार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। वहीं सोमवार को उत्तराखंड के सात छात्र सकुशल भारत लौटे हैं। वहीं सात छात्र-छात्राओं का स्वागत अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा और उनकी टीम ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने यूक्रेन के हालातों को बयां किया। रविवार को भी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही उत्तराखंड की 4 छात्राएं दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची थीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!