विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मी से हुई जमकर बहस - Shaurya Mail

Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मी से हुई जमकर बहस

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मी से हुई जमकर बहस

ऋषिकेश/देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मतदान के दौरान एक सुरक्षाकर्मी से जमकर बहस हो गई। सुभाष चौक स्थित नाभा हाउस में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल चुनाव डयूटी पर राजस्थान से आए होमगार्ड पर भड़क गए। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे करीब अग्रवाल नाभा हाउस स्थित एक बूथ पर पहुंचे। जहां अंधेरा होने पर उन्होंन वहां तैनात सुरक्षा कर्मी का बल्ब की व्यवस्था करने या फिर रोशनी के लिए खिड़की खोलने को कहा। रोशनी व्यवस्था नहीं होने पर भाजपा प्रत्याशी बूथ के अंदर प्रवेश करने लगे, तभी वहां तैनात होमगार्ड ने उन्हें मास्क पहनने के लिए टोका, जिसे पर वह भड़क उठे।

अग्रवाल ने सुरक्षा कर्मी को कहा कि वह पहले खुद अपनी सुरक्षा करे। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कोरोना इंजेक्शन की सभी डोज ली हुई है तो उन्हें मास्क की जरूरत नहीं है। बोले सुरक्षा डयूटी पर आए हो डयूटी करो मास्क देखने का अधिकार नहीं है। लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। ऋषिकेश विधानसभा सीट पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत महसूस की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!