रिलायंस ज्वेल्स अपने खास वैलेंटाइन्स कलेक्शन फ्लोरियो के साथ प्यार के मौसम का मना रहा जश्न - Shaurya Mail

Breaking News

रिलायंस ज्वेल्स अपने खास वैलेंटाइन्स कलेक्शन फ्लोरियो के साथ प्यार के मौसम का मना रहा जश्न

 रिलायंस ज्वेल्स अपने खास वैलेंटाइन्स कलेक्शन फ्लोरियो के साथ प्यार के मौसम का मना रहा जश्न

रिलायंस ज्वेल्स अपने खास वैलेंटाइन्स कलेक्शन फ्लोरियो के साथ प्यार के मौसम का मना रहा जश्न

देहरादून। भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांड, रिलायंस ज्वेल्स ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की कामना करने वाले सभी लोगों के लिए बेहद खास वैलेंटाइन्स कलेक्शन -फ्लोरियो को लॉन्च किया है। प्रेमियों के दिलों में बसा प्यार समय के साथ परवान चढ़ता है और उनके रिश्तों में मजबूती आती है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ज्वेल्स ने वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कला की बारीकियों एवं आधुनिक डिजाइनों से सुसज्जित इस बेमिसाल डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन के लॉन्च के साथ प्यार के मौसम को गले से लगाया है। इस कलेक्शन में शामिल आभूषणों के डिजाइन पौधों और फूलों से प्रेरित हैं, जो दिन-ब-दिन बड़े ही मनोहर ढंग से विकसित होते हैं।

जिस तरह एक नए बीज को बोने के बाद वह एक खूबसूरत पौधे में बदल जाता है, उसी तरह दो दिलों की प्रेम की कहानी भी फूल की तरह खिलकर एक खूबसूरत रिश्ते में बदल जाती है। समय के साथ सभी अच्छी चीजें विकास की रोशनी में जगमगा उठती हैं। प्रेम के सच्चे अर्थ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए, इस खूबसूरत डायमंड कलेक्शन के प्रत्येक आभूषण को बड़ी सावधानी से तैयार किया गया है- जो आपको हमेशा अपने प्रियजन के साथ रहने और जीवन के सफर में प्यार के सहारे साथ मिलकर आगे बढ़ने की याद दिलाता है।

फ्लोरियो सचमुच बेहद खास कलेक्शन है, जो रोज गोल्ड और येलो गोल्ड में आज के जमाने की अंगूठियों तथा पेंडेंट के रूप में बेहद उम्दा डिजाइनों के साथ 12000 रुपये की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध है। यह सही मायने में प्रेम और इसके अटूट बंधनों को दर्शाता है, क्योंकि स्नेह का यह बंधन समय के साथ विकसित होता है। यह कलेक्शन आपके निजी आभूषणों के संग्रह में शामिल होने या अपने प्रियजनों को तोहफे के रूप में देने के लिए सबसे उपयुक्त साबित होगा। इस नए कलेक्शन के अलावा, रिलायंस ज्वेल्स ने 28 फरवरी तक ड्रीम डायमंड सेल नामक एक खास ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत रिलायंस ज्वेल्स में हीरे के आभूषणों के इनवॉइस मूल्य पर 25 प्रतिशत तक की छूट शामिल है। ग्राहक सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर भी 25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस नए कलेक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री सुनील नायक, सीईओ, रिलायंस ज्वेल्स, ने कहा, “प्यार के इस मौसम में, हम अपने नए कलेक्शन फ्लोरियो के जरिए प्रेम के सही अर्थ को अपने मूल्यवान ग्राहकों के साथ अपने दिल में उतारना और साझा करना चाहते हैं। अपने ग्राहकों की खूबसूरती में चार चाँद लगाना ही हमारा उद्देश्य रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!