जानिए उत्तराखंड की 5 सबसे हॉट विधानसभा सीटें कौन सी है । - Shaurya Mail

Breaking News

जानिए उत्तराखंड की 5 सबसे हॉट विधानसभा सीटें कौन सी है ।

जानिए उत्तराखंड की 5 सबसे हॉट विधानसभा सीटें कौन सी है ।

उत्‍तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन इसमें से पांच विधानसभा सीट सबसे ज्‍यादा हाट सीट हैं।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी रण सज चुका है। प्रत्‍याशी मैदान में डट गए हैं, चुनाव प्रसार तेज है। उत्‍तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन इसमें से पांच विधानसभा सीट सबसे ज्‍यादा हाट सीट हैं। जिसका जीत हार का परिणाम पूरा देश जाना चाहेगा। आइए आपको इन सीटों के बारे में बताते हैं।उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को राज्‍य में मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को आएगा। उत्‍तराखंड सबसे हाट विधानसभा सीटें में खटीमा, लालकुआं, हरिद्वार, श्रीनगर और चकराता शामिल हैं।

उधमसिंह नगर जनपद की खटीमा विधानसभा सीट सबसे हाट सीटों में से एक है। क्‍योंकि इस विधानसभा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस से भुवन कापड़ी यहां चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पुष्‍कर सिंह धामी ने भुवन कापड़ी को 2709 वोटों से हराया था। पुष्‍कर धामी को 29,539 वोट मिले थे। जबकि भुवन कापड़ी को 26830 वोट मिले थे।

नैनीताल जनपद की लालकुआं सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के आने से मुकाबला रोचक हो गया है। इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई। वहीं, भाजपा से डा. मोहन सिंह बिष्ट इस सीट पर मैदान में हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के नवीन दुम्का विजयी रहे थे। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27108 वोट से हराया था। दुम्‍का को 44293 वोट मिले थे। जबकि हरीश चंद्र दुर्गापाल को 17185 वोट मिले

हरिद्वार विधानसभा सीट हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिश चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी प्रत्‍याशी हैं। बता दें कि यहां से मदन कौशिक लगातार चार बार जीते हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के प्रत्‍याशी ब्रहमस्‍वरूप ब्रह्मचारी को 35927 वोटों से हराया था। उन्‍हें 61742 वोट मिले थे।

श्रीनगर विधानसभा सीट पौड़ी जनपद की छह विधानसभा सीटों में से एक हैं। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा से मंत्री डा. धन सिंह रावत चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजा के प्रत्‍याशी डा. धन सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल को 8698 वोटों से हराया था। उन्‍हें 30816 वोट मिले थे, जबकि गणेश गोदियाल को 22118 वोट मिले थे।

चकराता विधानसभा सीट देहरादून जनपद की 10 विधानसभा सीटों में से एक है। चकराता विधान सीट इसलिए हाट हो जाती है क्‍यों कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने रामशरण नौटियाल को प्रत्‍याशी बनाया हैं। बता दें कि रामशरण नौदियाल बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। पिछले चार चुनाव (2002, 2007, 2012 और 2017) की बात करें तो प्रीतम सिंह यहां लगातार जीतते आ रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!