मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया अबकी बार 60 पार’ का नारा । - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया अबकी बार 60 पार’ का नारा ।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया अबकी बार 60 पार’ का नारा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया अबकी बार 60 पार’ का नारा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में रोड शो किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा दिया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुआ। रोड शो में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने कटेबढ स्थित गुरद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद गाजीवाली में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। हरिद्वार की सड़क, रवासन नदी पर पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों केवल मुद्दे ढूंढ़ने में लगी हैं। भाजपा विकास में लगी है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं से विकास कार्य जारी है। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!