95 लोगों को पाबंद किया जा चुका - Shaurya Mail

Breaking News

95 लोगों को पाबंद किया जा चुका

 95 लोगों को पाबंद किया जा चुका

95 लोगों को पाबंद किया जा चुका

ऋषिकेश, स्थानीय प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। चुनाव के दौरान अव्यवस्था और अशांति की आशंका के मद्देनजर कई लोगों को पुलिस-प्रशासन की ओर से पाबंद किया जा रहा है। पूर्व में शांतिभंग के आरोपी रहे लोगों को तहसील में आकर 50 हजार का निजी मुचलका (बंधक पत्र) भरना पड़ रहा है।
बुधवार को तहसील में निजी मुचलका भरने आए लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बारी आने पर अधिवक्ता की मदद से बंधक पत्र भरकर जमा कराए। शांतिभंग के पूर्व आरोपियों को पाबंद करने की कार्रवाई सुबह 10 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान जिन लोगों से माहौल खराब होने का अंदेशा होता है, उन्हें शांतिभंग की कार्रवाई के तहत पाबंद किया जाता है। इसका उद्देश्य यह होता है कि अगर ऐसे तत्व पहले से चिह्नित रहेंगे और पाबंद किए जाएंगे तो चुनाव के वक्त विवाद करने से डरेंगे। पाबंद लोग यदि चुनाव के दौरान किसी तरह की अराजकता फैलाएंगे तो उन्हें 50 हजार का जुर्माना अदा करना होगा। बताया कि अभी 95 लोगों को पाबंद किया जा चुका है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!