मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में हुआ जमकर विवाद - Shaurya Mail

Breaking News

मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में हुआ जमकर विवाद

 मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में हुआ जमकर विवाद

मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में हुआ जमकर विवाद

 

देहरादून,  शहर कोतवाली क्षेत्र के खुडबुडा मोहल्ले में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी अश्वनी, शिवांगी, लल्ला पुत्रगण जयप्रकाश निवासी खुडबुडा मोहल्ला देहरादून अपने पड़ोसी के घर में घुस आए। महिला सोनिया ने आरोप लगाया कि उसके पति पर धारधार हथियार से हमला किया। जिससे महिला के पति मनोज के सिर पर गंभीर चोटें आई। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर बिच्छु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी खुडबुडा रवि प्रसाद कवि ने बताया कि आरोपी अश्वनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस पहले से ही दर्ज है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!