मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया - Shaurya Mail

Breaking News

मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया

 मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया

मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया

देहरादून, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने मकर सक्रांति पर खिचड़ी वितरण किया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने इस पर्व की जानकारी दी। कहा कि यह पर्व बसंत के आगमन की सूचना देता है। इस दिन सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते हैं। देश भर में यह पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, मंडल महामंत्री अरुण खरबंदा, नीरज, पार्षद संतोष नागपाल, विशाल कुमार, विमला गौड़, पंकज भाटिया, मनोज जोशी, राजकुमार प्रजापति, रवि कुमार, पवन त्रिपाठी, अनूप गोयल, मुकेश प्रजापति, वैभव, पंकज शर्मा, गिरीश आनंद आदि मौजूद रहे। इधर, पथरीबाग चौक पर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने खिचड़ी बांटी। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, महानगर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार तिवारी, युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष राहुल चौहान, रविंद्र अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा, नवीन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!