चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोनरा पॉजिटिव - Shaurya Mail

Breaking News

चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोनरा पॉजिटिव

 चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोनरा पॉजिटिव

चुनाव ड्यूटी पर उत्तराखण्ड आए 30 जवान कोरोनरा पॉजिटिव

पौड़ी/देहरादून। जिले के कोटद्वार में बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवान उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की ड्यूटी में तैनात थे। सभी जवानों की ड्यूटी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। पाजिटिव पाये जाने के बाद सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी पर जाने से पहले सभी जवानो का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है। कोरोना पॉजिटिव निकले सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोटद्वार सीओ केएल कोहली ने बताया कि बीएसएपी की 50वीं बटालियन की ई कंपनी के 82 जवानो को कोटद्वार विधानसभा में ड्यूटी के लिए भेजा गया था, जिसमें से 30 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवान भुज बॉर्डर से आए थे। उत्तराखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!