फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग - Shaurya Mail

Breaking News

फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

 फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

विकासनगर/देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर सहसपुर थाना पुलिस व बीएसएफ ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नगरों व ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस व बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपेक्षा की।

सीओ विकासनगर वीडी उनियाल के दिशा-निर्देशन व थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व बीएसएफ की कंपनी ने सहसपुर थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया। इस दौरान यह मार्च क्षेत्र में विभिन्न जगहों से गुजरा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!