किम जोंग उन की पत्नी को लेकर हुआ खुलासा
किम जोंग उन की पत्नी को लेकर हुआ खुलासा
किम की रहस्मयी पत्नी के बारे में खुलासा
किम जोंग उन की पत्नी का नाम री सोल जू है।साल 2005 में वो दक्षिण कोरिया में हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीयरलीडर टीम का हिस्सा थीं। यहीं नहीं री सोल जब करीब 20 साल की थीं तो वो उत्तर कोरिया के ओलंपिक चीयरलीडर टीम का हिस्सा थीं। अमेरिकी अखबार सीएनएन ने उत्तर कोरियाई तानाशाह की पत्नी पर कई बड़े खुलासे करते हुए कहा कि री सोल अभी करीब 30 साल की हैं और उनके तीन बच्चे हैं। वह गायिका भी रह चुकी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन ने साल 2009 में अपने पिता किम जोंग इल के निधनके तुरंत बाद री सोल-जू से शादी की थी। कहा जाता है कि किम ने इतने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी कि पश्चिमी देशों की मीडिया को इस बात की कानों-कान खबर तक नहीं हुई थी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक री सोल के साथ शादी करने के बाद किम जोंग उन ने उनके संगीत के पुराने इतिहास को मिटाने की कोशिश की है। उनके गानों की सीडी को जब्त कर लिया है।