Breaking News

90947 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन 

 90947 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन 

90947 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन 

 

देहरादून,  प्रदेश में मंगलवार को 90947 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक 64 लाख 79 हजार 971 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 20 लाख 30 हजार 39 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उधर, 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 49 हजार 898 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में पहली डोज 11 लाख 90 हजार लोगों को लगाई जा चुकी है। अब जिला प्रशासन का दूसरी डोज लगाने पर फोकस है। इसके लिए ऐसे लोगों को चिह्नित कर दूसरी डोज लगवाने के लिए सितंबर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 18 साल से ऊपर वाले 15 लाख 70 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 11 लाख 90 हजार लोगों को पहली डोज लगवाई जा चुकी है। 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन करने में पहली डोज के मामले में स्वास्थ्य विभाग नजदीक पहुंच रहा है, लेकिन पहली डोज लगवा चुके इन लोगों में दूसरी डोज 2 लाख 75 हजार लोगों को ही लगी है। टारगेट के अनुसार दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब सितंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशष अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक व्यक्तियों की मदद से दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को चिह्नित करते हुए केंद्रों पर लाया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!