हाई रिस्क क्षेत्रों में 4456 लार्वा साइट को किया गया नष्ट - Shaurya Mail

Breaking News

हाई रिस्क क्षेत्रों में 4456 लार्वा साइट को किया गया नष्ट

 हाई रिस्क क्षेत्रों में 4456 लार्वा साइट को किया गया नष्ट

देहरादून , डेंगू रोकथाम हाई रिस्क क्षेत्रों में महाअभियान में शहरी क्षेत्र के 24 हाई रिस्क वार्डों में 25303 घरों में 4456 लार्वा साइट को नष्ट किया गया है, लार्वानाशक का छिड़काव और बुखार के 227 मरीजों को वितरित को दवा वितरित की गई है।

महाअभियान के दौरान आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा सभी वार्डों में घर-घर जाकर सघन अभियान चलाते हुए डेंगू लार्वा साइट को चिन्हित किया और लार्वा साइट को नष्ट किया। वृहद संभावित लार्वा साइट में लार्वा नाशक का छिड़काव किया गया आशा कार्यकत्रियों ने 6567 घरों का भ्रमण किया जिनमें कुल 175 बड़ी-छोटी लार्वा साइट को नष्ट हो किया गया बुखार के 227 मरीजों को बुखार की दवा वितरित की गयी महाअभियान के दौरान करवा साइट तथा लार्वा संभावित स्थानों पर लार्वा नाशक का छिड़काव किया गया।

यह महाअभियान Dehradun के करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, शिवाजी मार्ग, बलूपुर, इंदरा नगर, कांवली, पटेलनगर, अजबपुर, धर्मपुर, मेहूवाला, देहराखास, लखीबाग, विद्या विहार, निरंजनपुर, माजरा, रेस्ट कैंप, रेस कोर्स, बंजारावाला, मोथरोवाला, मोहब्बेवाला, चन्द्रबनी, आर्केदिया आदि क्षेत्रों में चलाया गया।

चिन्हित 24 वार्डों के अतिरिक्त जनपद के अन्य क्षेत्रों में दैनिक अभियान के दौरान आशा कार्यकत्रियों द्वारा 17405 घरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा घरों व आसपास 2413 लार्वा साईट को नष्ट किया गया व लार्वा नाशक का छिड़काव किया गया।

डेंगू वॉलेंटियर्स ने जनपद में 1331 घरों का भ्रमण करते हुए 1868 लार्वा साइट को नष्ट किया और लार्वा नाशक का छिड़कावा किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!