41 महिलाओं ने लिया फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

41 महिलाओं ने लिया फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

 41 महिलाओं ने लिया फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

41 महिलाओं ने लिया फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण

 

हल्द्वानी, अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत प्रगतिशील संस्था द्वारा आयोजित 41 महिलाओं का फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत ने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षण फैशन डिजाइनिंग में तीन वर्ष की डिग्री धारी दीपिका जेठा ने दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रभारी विमला रावत ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रत्येक प्रतिभागी को 2000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों के फैंसी कपड़े, गाउन, फैंसी रेडीमेड गारमेंट आदि की कटिंग व सिलाई करना सिखाया गया। कार्यक्रम में हरीश विश्वास, सोनू पांडे, शेखर शर्मा, हरेंद्र बिष्ट, दिनेश राणा, आशिया खातून, शीरी खान, शाहजहां, नेहा परवीन, इकरा, शबाना परवीन, गुलनाज, निशा सहित 41 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!