अवैध खनन में 2 जेसीबी ,1 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज - Shaurya Mail

Breaking News

अवैध खनन में 2 जेसीबी ,1 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 16 जनवरी 2024

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश के क्रम में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान ने सूचना प्राप्त होने पर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी ,1 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।

घने कोहरे के कारण 2 जेसीबी मौके से भाग गई, जिनकी खोज-बीन चल रही है। एसडीएम ने बताया कि अगर ये दोनों जेसीबी नहीं पकड़ी जाती हैं, तो इनके खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाया जायेगा। कार्यवाही में तहसीलदार तथा लक्सर पुलिस भी मौजूद रही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!