उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 महिलाएं सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 महिलाएं सम्मानित

 उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 महिलाएं सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 12 मार्च 2024

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, आशा नौटियाल, नेहा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के साथ प्रसिद्धि पाने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम और अभियान समाज के सभी पहलुओं पर विविधता व सशक्तीकरण के महत्व पर जोर देते हुए लैंगिक समानता हासिल करने में समावेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करते हैं। मंत्री उनियाल ने कहा कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ हैं। आज महिलाएं खेती करना छोड़ दें तो उत्तराखंड में खेती का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। महिलाओं के अंदर काम करने की जो विधा है वो पुरुष में नहीं है। भाजपा सरकार महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त कर रही है। महिलाएं आज अपने दमखम देश-दुनिया को दिखा रही हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!