Breaking News

राजभवन में 8 व 9 मार्च को होगा वसंतोत्सव का आयोजन

 राजभवन में 8 व 9 मार्च को होगा वसंतोत्सव का आयोजन

राजभवन में 8 व 9 मार्च को होगा वसंतोत्सव का आयोजन

देहरादून। राजभवन में इस बार वसंतोत्सव का आयोजन आठ और नौ मार्च को होगा। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन से वसंतोत्सव का शुभारंभ होगा। देहरादून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले भी वसंत उत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे।

मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अंबेसडर को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। स्पेशल पोस्टल कवर पर यमुना तुलसी का चित्रण होगा। वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की थीम फूलों की होली होगी। राज्यपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में वसंत उत्सव 2022 का शुभारंभ किया जाएगा। नन्हीं बालिकाएं राजभवन परिसर में फूलदेई पर्व की औपचारिकताएं पूरी करेंगी। आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय भोजन को वरीयता दी जाएगी। शहद उत्पादन, इत्र, सगंध पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि खाद्य फूलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही कई तरह के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी, ताकि गमले बनाने वाले कारीगरों व छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसमें आठ इंच, 10 इंच और 12 इंच के गमलों की तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वसंत उत्सव में पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों को विशेषरूप से आमंत्रित किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्यपाल बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!