एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एसजीआरआर विवि से करेंगे पीएचडी - Shaurya Mail

Breaking News

एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एसजीआरआर विवि से करेंगे पीएचडी

 एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एसजीआरआर विवि से करेंगे पीएचडी

एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एसजीआरआर विवि से करेंगे पीएचडी

 

देहरादून,  एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल गुरुवार को श्री गुरु राम राय दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब परिसर में बिताए समय को याद किया। उन्होंने महंत देवेंद्र दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महंत देवेंद्र दास ने विक्रांत उनियाल को एवरेस्ट फतेह करने पर बधाई दी।

विक्रांत उनियाल ने बताया कि वह श्री गुरु राम राय विवि से पीचडी करेंगे। विंग कमांडर ने बताया कि उन्होंने उत्तरकाशी जिले में स्थित नेहरू इन्स्टिट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग,आर्मी माउंटेनरिंग सियाचीन, नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग एंड स्लाइड स्पोर्ट्स अरुणाचल प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने एवरेस्ट फतेह करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एवरेस्ट फतेह करने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए महनत की। तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद वह एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाब रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!