मुख्यमंत्री ने जीडी बख्शी की पुस्तक 'ए हिस्ट्री आफ हिन्दुइज्म' का किया विमोचन - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीभाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठायाभाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठायामुख्यमंत्री धामी का होमगार्ड जवानों को तोहफा : भत्तों में वृद्धि और अवकाश की घोषणा कीवार्षिक सामान्य निकाय AGM की बैठक में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के द्वारा दिये गये प्रस्ताव / सुझाव को पारित किया गया

मुख्यमंत्री ने जीडी बख्शी की पुस्तक ‘ए हिस्ट्री आफ हिन्दुइज्म’ का किया विमोचन

 मुख्यमंत्री ने जीडी बख्शी की पुस्तक ‘ए हिस्ट्री आफ हिन्दुइज्म’ का किया विमोचन

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित एक स्कूल में मेजर जनरल जीडी बख्शी (से.नि.) की पुस्तक ‘ए हिस्ट्री आफ हिन्दुइज्म’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि जीडी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार और विचारक भी हैं। सामरिक मामलों के विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक विशिष्टाएं प्राप्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक, इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने काम किया है। पुस्तक में युद्ध कला, वैदिक दर्शन, योग जैसी परंपराओं का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी को उससे परिचित करवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। हमारे धर्म में अनेक पहलू ऐसे हैं जो हमें सबसे अलग और सर्वेश्रेष्ठ बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में भारतीय सैन्य पुनरुत्थान का भी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में स्वतंत्रता के बाद हमारे समाज को बांटने का काम करने वाली देश विरोधी शक्तियों का भी उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य हो रहा है।

उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है। हाल ही में मंत्रिमंडल ने दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रखकर नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि), चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल विजय नागर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!