Breaking News
Digiqole ad

युवा और महिलाओं की बदौलत बनेगी कांग्रेस की सरकारः बिष्ट

 युवा और महिलाओं की बदौलत बनेगी कांग्रेस की सरकारः बिष्ट
Digiqole ad

युवा और महिलाओं की बदौलत बनेगी कांग्रेस की सरकारः बिष्ट

 

डोईवाला,  पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके लिए युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभी बूथों में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया।

रविवार को डोईवाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नत्थनपुर की बैठक हुई। बैठक में पूर्व कबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र समेत प्रदेशभर में विकास नहीं विनाश की लहर चली है। भाजपा सरकार में आम जनता परेशान है। हम वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। पूर्व जिपं सदस्य एसपी सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को बूथ कमेटियों में जोड़ना होगा। हमें संगठित होकर जुमले वाली भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि आगामी विस चुनाव में युवा ही बूथों की तस्वीर बदल सकता है। इसके लिए युवाओं और महिलाओं को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाए। बैठक में कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट, जिला महामंत्री आशीष खत्री, जिला प्रवक्ता जितेंद्र बर्थवाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनवीर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!