Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु गठित की गई टीमों से प्रतिदिन चलाए गए अभियान की वार्डवार समीक्षा की।मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में  टीम द्वारा लार्वा पाये जाने पर सम्बन्धित दुकान एवं भवन स्वामियों का चालान किया गया।ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, नो एंट्री में छूट की मांग उठाईसमान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा गया, चार माह विस्तार के आदेश जारी
Digiqole ad

पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। 

 पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। 
Digiqole ad

पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। 

 

प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों लिए खोले जाने का अनुरोध किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने उनसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते खाली कराए गए नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तरकाशी जनपद स्थित जादूंग गांव को पर्यटन की दृष्टि से खोलने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने श्री महाराज से कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर उन्हें दें। निश्चित रूप से इस पर विचार किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में सहयोग के लिए भी उनसे कहा। जिस पर उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ऐसे नकाब या हेलमेट बनाएं जिससे कि हवाई जहाज में हवा आने के स्थान से उनको जोड़ा जा सके। ऐसा करने से मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं रहेगी। श्री महाराज के सुझाव पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वह डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को निश्चित रूप से यह काम सौंपेंगे।

उत्तराखंड में सेना में भर्ती के विषय में चर्चा करते हुए श्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती होनी चाहिए। इसके लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में शीघ्र ही भर्ती कैंप आयोजित किए जाने चाहिए।

 

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!