Breaking News
Digiqole ad

मलिन बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

 मलिन बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
Digiqole ad

मलिन बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

 

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता द्वारा ओमकार प्लाजा निकट कृष्णा मेडिकल सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मलिन बस्ती में निवास करने वाले बच्चों के साथ केक काट कर मनाया गया। उन्होंने बच्चों को फल और मिठाई भी वितरित की।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र से पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम मनाने की अपील की गई। भाजपा लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील करेगी। भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर कैंप लगाएगी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन ने बच्चों को बताया की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इसलिए खास है क्योंकि इसी साल किसी पद पर बने हुए 20 साल पूरे कर लेंगे। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और तब से लेकर अब तक वह मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बचन सिंह रावत, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, जीवन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!