Breaking News

Manoj Sinha: जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल ने दिया विवादित बयान, कहा- गांधी जी के पास नहीं थी कोई डिग्री

 Manoj Sinha: जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल ने दिया विवादित बयान, कहा- गांधी जी के पास नहीं थी कोई डिग्री

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उनकी आलोचनाएं हो रही है। दरअसल, उन्होंने एक संबोधन के दौरान साफ तौर पर कहा कि यह गलत धारणा है कि गांधीजी के पास कानून की डिग्री थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी के पास कोई विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी। अपने बयान में मनोज सिन्हा ने कहा कि यह भ्रांति है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी? उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने की योग्यता प्राप्त की। उसके पास कोई डिग्री नहीं थी लेकिन वह कितने शिक्षित थे?

हालांकि, मनोज सिन्हा ने साफ तौर पर कहा कि गांधी जी ने बड़े बड़े काम किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हासिल हुआ, उसके केंद्र में सत्य था। सत्य के अधीन ही उन्होंने कार्य किया। उनके जीवन के हर पहलू में इसके अलावा कुछ नहीं था। जितनी चुनौतियां आई, जितनी परीक्षाएं आई, सत्य को उन्होंने कभी नहीं त्यागा। महात्मा गांधी इस पर अडिग रहें और इसी कारण वह राष्ट्रपिता हुए। लेकिन डिग्री वाली बात को लेकर मनोज सिन्हा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!