Breaking News
Digiqole ad

भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 हराया। 

 भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 हराया। 
Digiqole ad

भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 हराया। 

(कमलप्रीत कौर भी फाइनल में पहुंचीं)

टोक्यो ओलंपिक…. शनिवार 31 जुलाई 2021

टोक्यो ओलंपिक खेलों के 9वें दिन भारत की शुरुआत निराशाजनक रही है। तीरंदाजी में भारत की आखिरी उम्मीद माने जा रहे अतनु दास प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्टार बॉक्सर अमित पंघाल को अपने पहले ही मैच में युबेर्जेन रिवास के हाथों हार झेलनी पड़ी है और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। एथलेटिक्स में कमलप्रीत कौर ने डिस्क्स थ्रो के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। इससे टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले मैच से पूल-A से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे। वंदना भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हो गई हैं, जिन्होंने ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाई।

 

इसके अलावा आज पीवी सिंधु देश के लिए तीसरा मेडल पक्का करने के इरादे से अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। बॉक्सिंग में पूजा रानी 75 किग्रा कैटेगरी में अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

http://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!